{"_id":"576826a94f1c1b0469b481d4","slug":"those-troubled-by-traffic-jams-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर पांच घंटे तक बंद रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर पांच घंटे तक बंद रहा यातायात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सोमवार सुबह हुई बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाइवे चल्थी के पास मलबा आने से पांच घंटे बंद रहा। सुबह साढ़े पांच बजे से बंद एनएच को करीब साढ़े नौ बजे यातायात के लिए खोला जा सका। जिस कारण जिला मुख्यालय में अखबार सहित अन्य जरूरी सामानों के वाहन काफी देरी से पहुंचे। एनएच अवरुद्ध होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई, करीब पांच घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 3.4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि बनबसा में 26 एमएम बारिश हुई। शारदा बैराज का जलस्तर 41494 क्यूसेक दर्ज किया गया। चल्थी में एनएच से मलबा हटाए जाने के बाद मार्ग खुलते ही कई स्थानों में जाम लगने से परेशानी हुई। जिला मुख्यालय में भी एकाएक आए वाहनों के रेले से कई बार जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन