फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Thirst of people of Madlak area will be quenched soon

Champawat News: मडलक क्षेत्र के लोगों की जल्द बुझेगी प्यास

Tue, 30 Jul 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 30 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Thirst of people of Madlak area will be quenched soon
लोहाघाट ब्लाक के सीमांत मडलक में चमोलेश्वर लिफ़्ट पेयजल योजना की सर्वे करते जल निगम के अ​भियंता
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के सीमांत मडलक क्षेत्र के लोगों की जल्द प्यास बुझेगी। शासन के निर्देश पर चमौलेश्वर गधेरे से लिफ्ट पेयजल योजना के लिए जल निगम ने सर्वे और डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। लिफ्ट पेयजल योजना बनने से सीमांत क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

करीब पांच माह पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक और ग्राम प्रधान मोहित पाठक ने मडलक में सामूहिक लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण की मांग उठाई थी। सीएम की घोषणा के बाद कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम की टीम ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजना के लिए सर्वे और डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है। जल निगम के अभियंताओं ने चमौलेश्वर गाड़ से लिफ्ट पेयजल योजना की सर्वे की गई।
विज्ञापन

लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण से नेपाल सीमा से जुड़े सीमांत क्षेत्र की मडलक, सेलपैडू, मजपीपल, गुरेली, बगौटी, गुड़मांगल ग्राम पंचायत की हजारों की आबादी का पेयजल समस्या का दीर्घकालिक समाधान होगा। पेयजल योजना की स्वीकृति मिलने पर ग्राम प्रधान मडलक भुवन भट्ट, शिवराज कुमार, गणेश बोहरा, प्रेम सिंह, किशोर रावत, विमल सिंह, भीम पंत, हयात सिंह धौनी, पुष्कर धौनी आदि ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए सीएम धामी और मोहित पाठक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed