{"_id":"5c65ad30bdec22739033235a","slug":"thieves-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में तीन दुकानों के ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में तीन दुकानों के ताले तोड़े
Thu, 14 Feb 2019 11:32 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने बुधवार रात हिटलर मार्केट स्थित दो मीट और एक परचून की दुकान के ताले तोड़ कर बकरियां, मुर्गे, मछली, गैस सिलेंडर आदि चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया, जिन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
चोरों ने हिटलर मार्केट के मीट विक्रेता राजेंद्र सिंह की मीट और परचून की दुकान, इरफान कुरैशी की मीट की दुकान से तीन बकरियां, दो गैस सिलिंडर, 20 मुर्गे, 11 मछली, मीट काटने वाला चापड़, जाली, बर्तन, बिस्कुट, नमकीन आदि सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को धारा 457, 380 और 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच कर रहे दरोगा देवेंद्र मेहता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गोरखा नगर निवासी अर्जुन गोरखा, मोहित कुमार, विशाल गोरखा को जीआईसी मोड़ से दबोच लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया और चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। माल बरामद होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 411 जोड़ दी गई। पुलिस टीम में एसआई मेहता के अलावा एसआई ज्योति, राकेश रौंकली, अशोक वर्मा शामिल थे।