{"_id":"6b07f2159e5fb3bdb10d5a75","slug":"a-youth-was-caught-with-4-03-grams-of-smack-in-champawat-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत: नशा तस्करी पर शिकंजा, बनबसा पुलिस ने एक युवक को 4.03 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत: नशा तस्करी पर शिकंजा, बनबसा पुलिस ने एक युवक को 4.03 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा
Thu, 26 Nov 2026 02:17 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: Heera
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:17 PM IST
सार
चंपावत में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने कैनाल के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को 4.03 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
चंपावत में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने एक युवक को 4.03 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। 25 नवंबर को थानाध्यक्ष विनय मित्तल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैनाल के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान गोविन्द गुप्ता (29) पुत्र मूल चंद गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर छह, मीना बाजार बनबसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
