{"_id":"656b6542d30c86e0530e5fa3","slug":"thieves-stole-goods-from-locked-house-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1539-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बंद घर से चोरों ने उड़ाया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बंद घर से चोरों ने उड़ाया सामान
Sat, 02 Dec 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए घरेलू सामान चुरा लिया। टनकपुर के मनिहारगोठ निवासी भवानी दत्त जोशी पुत्र दुर्गा दत्त जोशी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बीते दिवस वे किसी कार्य से चंपावत गए थे।
लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से टीवी, एक्वागार्ड, स्टेबलाइजर, कंप्यूटर, नल के पाइप, इन्वर्टर आदि चुरा ले गए। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
चोरी के आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा
पिथौरागढ़। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा किया। आरोपी के न्यायालय में पेश नहीं होने पर उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। कोतवाली में रविंद्र कुमार निवासी मझेड़ा पोस्ट नाकोट के खिलाफ मेघना बार एंड रेस्टोरेंट में चोरी करने की तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आरोपी बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदल रहा था। प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में टीम ने न्यायालय से जारी 82 सीआरपीसी में उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। संवाद