{"_id":"66f0558c2f156356d601f531","slug":"there-will-be-movement-on-tanakpur-champawat-nh-after-4-pm-till-24th-champawat-news-c-229-1-cpt1001-113386-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर-चंपावत एनएच पर 24 तक चार बजे बाद होगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर-चंपावत एनएच पर 24 तक चार बजे बाद होगी आवाजाही
Sun, 22 Sep 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंपावत-टनकपुर एनएच स्वाला डेंजर जोन पर एनएच के अधिकारियों से जानकारी लेते डीएम नवनीत पांडे। सं
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर स्वाला डेंजर जोन के चलते 24 सितंबर तक एनएच पर चार बजे बाद हल्के वाहनों की आवाजाही होगी। पिछले तीन दिनों से एनएच पर छह घंटे के लिए हल्के वाहनों के लिए खोला जा रहा था। जबकि भारी वाहनों के लिए पूरी तरह आवाजाही बंद थी। अभी भी बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
शनिवार को टनकपुर-चंपावत एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में फंसे भारी वाहनों के लिए यातायात खोला गया, लेकिन इससे डेंजर जोन पर सड़क धंस गई। पहाड़ी से बहते पानी और गिर रहे बोल्डर के कारण स्थिति खराब हो गई है। ऐसे में प्रशासन ने रविवार से हल्के वाहनों की आवाजाही दो बजे बाद करने का निर्णय लिया था, लेकिन लगातार डेंजर जोन खतरनाक होता जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से एनएच पर हल्के वाहनों की आवाजाही भी चार बजे बाद करने का निर्णय लिया है। वह भी तब जब एनएच प्रशासन को इसे लेकर क्लीयरेंस देगा। रविवार को एनएच सुबह से पांच बजे तक यातायात के लिए बंद रहा। कुछ देर के लिए फंसे सिर्फ हल्के वाहनों का आवागमन कराया गया। बताया जा रहा है कि डेंजर जोन पर भारी मलबा आने के कारण आवाजाही बंद करनी पड़ी थी।
जिले में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण एसएच समेत 18 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं। इससे 25 हजार से अधिक आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। लोगों को जिला मुख्यालय आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि डेंजर जोन एनएच लगातार काम कर रहा है, लेकिन यहां खतरा बहुत अधिक है। शनिवार को भारी वाहनों की आवाजाही के कारण इस स्थान पर आवाजाही और भी खतरनाक हो गई है। टनकपुर और चंपावत के बीच भारी वाहनों की आवाजाही तीन दिन तक बंद रहेगी।