{"_id":"661eace354b82e8cf7064a27","slug":"there-was-silence-on-the-barrage-road-as-soon-as-nepal-international-border-was-sealed-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102825-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सील होते ही बैराज मार्ग पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सील होते ही बैराज मार्ग पर पसरा सन्नाटा
Tue, 16 Apr 2024 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 16 Apr 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। अब 19 अप्रैल को मतदान की समाप्ति के बाद ही सीमा पर आवागमन शुरू होगा।
सीमा सील होने से मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद सिद्धबाबा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही नेपाल आने-जाने वालों की आवाजाही बंद हो गई है। सीमा सील होते ही बैराज मार्ग पर सन्नाटा पसर गया। श्रद्धालु बैराज के पास और शारदा घाट से ही शारदा नदी के दूसरे छोर पर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर की ओर हाथ जोड़कर पूजा करते नजर आए। शारदा बैराज स्थित नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर तैनात एसएसबी जवानों ने आयोग के निर्देश पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया। सीओ शिवराज सिंह राणा, एसएसआई बीएस बिष्ट ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा का जायजा लिया। इधर बनबसा में भी शाम पांच बजे नेपाल सीमा को सील कर दिया गया। संवाद