फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There was an argument between the president and the owners in the taxi union meeting

Champawat News: टैक्सी यूनियन की बैठक में अध्यक्ष और मालिकों में हुई कहासुनी

Mon, 24 Jul 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
There was an argument between the president and the owners in the taxi union meeting
टनकपुर (चंपावत)। भैरव मंदिर टैक्सी यूनियन उचौलीगोठ की बैठक में आय-व्यय को लेकर यूनियन पदाधिकारियों और टैक्सी मालिकों के बीच जमकर कहासुनी हुई। तय हुआ कि आय-व्यय का सही ब्योरा नहीं दिया गया तो पांच अगस्त को यूनियन के चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बूम जिला पंचायत विश्राम गृह में यूनियन अध्यक्ष मोहित कनवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में टैक्सी मालिकों ने इस वर्ष पूर्णागिरि मेला अवधि में यूनियन को हुई आय और व्यय का ब्योरा मांगा। अध्यक्ष की ओर से सही ब्योरा नहीं दिए जाने पर टैक्सी मालिक भड़क गए। इसे लेकर टैक्सी मालिक और यूनियन अध्यक्ष के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन

यूनियन के संरक्षक गणेश सिंह महर ने बताया कि आय-व्यय का संतोषजनक ब्योरा नहीं दिए जाने पर मौजूदा कार्यकारिणी भंग कर पांच अगस्त को यूनियन की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराए जाएंगे। बैठक में उपाध्यक्ष मान सिंह महर, सचिव सुरेश सिंह महर, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह महर, नारायण सिंह महर, नित्यानंद भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed