{"_id":"6789444c88a0552aa6017d96","slug":"there-was-a-great-celebration-in-brij-champawat-news-c-229-1-shld1019-118539-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बृज में हरि होरी मचाई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बृज में हरि होरी मचाई...
Thu, 16 Jan 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के जाख जिंडी गांव में बैठकी होली का गायन किया गया। इस दौरान होल्यारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। पुरोहित मदन कलौनी के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया। होल्यारों ने सामूहिक गणपति वंदना तेरी जय हो जय गणराज तेरी आज सभा में अभिनंदन के साथ शुभारंभ किया। होल्यार कुंदन सिंह पाटनी ने बृज में हरि होरी मचाई, इत से आवत नवल राधिका, उत से आए कृष्ण कन्हाई, पूर्णानंद लोहनी ने जो दु:ख में काम आ जाए उसे इंसान कहते हैं, ईश्वर गिरी ने लगन तुम से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा आदि की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। हारमोनियम में सुर मदन कलौनी और ढोलक में ताल गुमान गिरी ने ठोकी। शोबन सिंह, दीवान नाथ, नाथ सिंह, चतुर सिंह, दीपक सिंह, चंद्र शेखर, देवकीनंदन, हरीश पांडेय, मोहन पांडेय,जोत सिंह आदि ने सुर में सुर मिलाया।
विज्ञापन