फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is no X-ray technician in Pati hospital, people come to Lohaghat, Champawat by emptying their pockets

Champawat News: पाटी अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन नहीं, जेब ढीली कर आ रहे लोहाघाट, चंपावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
There is no X-ray technician in Pati hospital, people come to Lohaghat, Champawat by emptying their pockets
पाटी (चंपावत)। पाटी पीएचसी 84 ग्राम पंचायत के लोगों के लिए उपचार का एकमात्र सहारा है। अस्पताल के एक्सरे तकनीशियन का 31 मार्च को अनुबंध खत्म हो गया है। इन आठ दिनों में एक्सरे के लिए मरीज 29 किमी दूर लोहाघाट और 45 किमी दूर चंपावत की दौड़ लगा रहे हैं। लोगों को एक्सरे के लिए शुल्क तो देना ही पड़ रहा है, साथ ही उनकी जेब भी ढीली हो रही है। लोहाघाट आने के लिए लोग 150 तो चंपावत आने के लिए 250 रुपये खर्च कर रहे हैं। आने-जाने में एक्सरे के शुल्क से भी अधिक की राशि खर्च हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में खनन न्यास निधि से एक्सरे तकनीशियन की तैनाती दिसंबर 2023 में की गई थी। तब से 15 माह में अस्पताल में हड्डी और चेस्ट के लगभग 350 मरीजों की एक्सरे की जांच की गई। इस दौरान मरीजों को बड़ी राहत मिली, लेकिन अब एक्सरे तकनीशियन नहीं होने के चलते अब लोग एक अप्रैल से परेशान हैं। एक्सरे मशीन भी अस्पताल में तब से धूल फांक रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि पाटी में एक्सरे कराने के प्रयास किए जाएंगे। जिले में चार ही एक्सरे तकनीशियन के पद स्वीकृत हैं। इसमें दो जिला अस्पताल, एक-एक लोहाघाट और टनकपुर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जिलों के लोग आते हैं एक्सरे कराने
पाटी अस्पताल में सोमवार को एक्सरे के लिए पांच मरीजों को एक्सरे तकनीशियन नहीं होने के कारण मायूस जाना पड़ा। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि यहां एक्सरे जांच नहीं हो रही है। इस अस्पताल में चंपावत के गागर, पटनगांव, खरही, रीठा साहिब, चौड़ाकोट सहित अल्मोड़ा और नैनीताल के गांवों के लोग भी एक्सरे कराने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed