{"_id":"697f9122087070195908e3f0","slug":"there-is-no-ban-on-throwing-domestic-garbage-and-debris-champawat-news-c-229-1-cpt1004-134949-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: घरेलू कूड़ा और मलबा फेंकने पर नहीं लग रही रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: घरेलू कूड़ा और मलबा फेंकने पर नहीं लग रही रोक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के क्वारकोली पाड़ासोंसेरा मोटर मार्ग पर घरेलू कूड़ा और मलबा फेंकने पर रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय लोगों की ओर से वाहनों में भरकर घरों का कूड़ा और निर्माण मलबा सड़क किनारे फेंका जा रहा है, इससे आसपास की उपजाऊ कृषि भूमि को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
प्रधान नवीन जोशी, पूर्व प्रधान राजेश जोशी, अमित जोशी, विजय जोशी सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह अवैध कूड़ा फेंकने का सिलसिला लगातार जारी है। ग्रामीणों ने पुलिस और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे दोषियों को चिह्नित कर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाए ताकि यह सिलसिला रुके। संवाद