फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is a limit... The closed road on the ground is open on paper

Champawat News: हद है... धरातल पर बंद सड़क कागजों में खुली है

Mon, 21 Aug 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 21 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
There is a limit... The closed road on the ground is open on paper
धौन रोड-बड़ौली सड़क की खस्ताहालत। स्रोत ग्रामीण।
चंपावत। धौन-बड़ोली सड़क के अजब हाल हैं। यह सड़क मौके पर तो बंद है लेकिन कागजों में खुल गई है। कार्यदायी एजेंसी एनपीसीसी का कहना है कि सड़क 13 अगस्त के बाद अधिकांश समय खुली रही जबकि गांव वालों की मानें तो सड़क 22 जुलाई से बंद है। इस दौरान सिर्फ 13 अगस्त को छह घंटे खुली। सड़क बंद होने से अगस्त का सरकारी सस्ते गल्ले का राशन भी नहीं मिल सका है। सोमवार को एक ग्रामीण जयदत्त थ्वाल ने सड़क खोलने को लेकर दी जा रही गलत जानकारी की शिकायत ज्ञापन भेजकर मुख्यमंत्री से की।
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी धौन-बड़ौली की छह किमी सड़क 22 जुलाई से बंद है। इससे ग्रामीणों की आवाजाही से लेकर राशन और अन्य जरूरी सामान को ढोने की दुश्वारी तो बढ़ी ही है। वहीं, बीमार हुए दो ग्रामीणों को डोली के सहारे सड़क तक ले जाना पड़ा। एनपीसीसी के अभियंता अभिषेक यादव का कहना है कि निर्माणाधीन धौन-बड़ौली सड़क कई बार खोली गई लेकिन मलबा आने से फिर बंद हो गई है। सड़क खोलने के लिए मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन


कोट
सड़क खुली नहीं है। अगर सड़क जीप के चलने लायक भी होती तो सरकारी सस्ते गल्ले का राशन गांव तक पहुंच जाता। प्रशासन को गंभीरता से कार्य करते हुए सड़क को खोलना चाहिए। - शिरोमणि थ्वाल, बड़ौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

(21 सीपीटी 9पी)
--
बड़ौली की सड़क एक माह से बंद है। ग्रामीणों को राशन और रोजमर्रा की जरूरत के सामान के अलावा आवाजाही करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - जयदत्त, बड़ौली।
(21 सीपीटी 10पी)
--
कार्यदायी एजेंसी को बहानेबाजी छोड़ तुरंत सड़क खोलने के आदेश दिए गए हैं। मंगलवार तक सड़क खोलने के साथ ही अगस्त और सितंबर का खाद्यान्न बड़ौली गांव भेजा जाएगा। - रिंकू बिष्ट, एसडीएम, चंपावत।
(21 सीपीटी 11पी)
----
मंजूरी के बावजूद सड़क न बनने से परेशान कलजाख के ग्रामीण

चंपावत। शहर के नजदीक की पल्सों ग्राम पंचायत में कलजाख तोक में सड़क नहीं होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह बोहरा ने सोमवार को विधायक के प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पांच किमी लंबी इस सड़क के नहीं बनने से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। साथ ही यहां के कृषि उत्पाद को सड़क तक पहुंचाने में काफी खर्च आता है। ज्ञापन में कमल जोशी, धर्मानंद जोशी, दिनेश, नारायण जोशी, यशोधर, सतीश, टीकाराम, चरण दत्त, बलदेव, हेम जोशी, कृष्णानंद आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि सड़क के निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है। संवाद

फोटो 21 सीपीटी 3पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed