फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The water department investigated the red water coming from the hand pump.

Champawat News: जल संस्थान ने की हैंडपंप से आ रहे लाल पानी की जांच

Wed, 01 Oct 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 01 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The water department investigated the red water coming from the hand pump.
लोहाघाट के छमनियां में हैंड पंप में आ रहे लाल पानी की जांच करते जल संस्थान कर्मी। स्रोत : सूचना
लोहाघाट (चंपावत)। ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुई पऊ के छमनिया तोक में हैंडपंप से दूषित पानी आने की शिकायत का डीएम मनीष कुमार ने संज्ञान लिया है। डीएम के निर्देश पर जल संस्थान के अधिकारियों ने मौके में पहुंचकर हैंडपंप से आ रहे पानी की जांच की।
विज्ञापन

बुधवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने पानी की जांच की। प्रारंभिक जांच में पानी में आयरन की अधिक मात्रा पाई गई, जिस कारण पानी लाल दिखाई दे रहा है। जल संस्थान ने पानी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्थायी समाधान के तहत हैंडपंप में आयरन रिमूवल किट स्थापित की जाएगी, जो पानी को पीने योग्य बनाएगी। डीएम ने जल संस्थान को किट स्थापना और गुणवत्ता रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। ग्रामीण बसंती चतुर्वेदी, लक्ष्मी चतुर्वेदी, कंचन, सोनी, संजय कुमार, विवेक चतुर्वेदी ने डीएम मनीष कुमार का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed