{"_id":"b85d687e8af0b8167c66e8f7dc52606a","slug":"the-two-men-took-prd-mess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी के दो जवानों ने संभाली मेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी के दो जवानों ने संभाली मेस
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अंबेडकर छात्रावास में भोजन की व्यवस्था पीआरडी के जवानों को सौंप दी गई है। घटिया भोजन परोसने और मेस संचालक की मनमानी के विरोध में छात्रों ने 24 सितंबर से दो दिन तक भोजन का बहिष्कार किया था।
विज्ञापन
अब विभाग ने नए मेस संचालक के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। अक्तूबर में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्लूओ) पीसी जोशी ने रविवार को छात्रावास का दौरा किया।
विज्ञापन
बताया कि नई व्यवस्था लागू होने तक वैकल्पिक प्रबंध किए गए हैं। पुराने मेस संचालक को हटा दिया गया है। छात्रावास के नए अधीक्षक एमडी भट्ट ने बताया कि प्रशासन ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के दो जवानों को तैनात किया है।
विज्ञापन
छात्रावास में रहने वाले प्रशांत कुमार, संजय कुमार, नरेश कुमार, भूपेंद्र प्रसाद, सुभाष कुमार, हेमंत कुमार, निर्मल कुमार, गंगा आर्या, कैलाश राम, संदीप कुमार ने समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई वैकल्पिक व्यवस्था पर संतोष जताया।