फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The team for the survey and those shrill rattling

सर्वे के लिए गई टीम और लोगों में तीखी नोकझोंक

Mon, 18 Jul 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 18 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
The team for the survey and those shrill rattling
एसडीएम को घेरे लोग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


 बड़ी रेल लाइन निर्माण में राजस्व और रेलवे भूमि के सीमांकन का विवाद अब रेलवे और प्रशासन के उच्च अधिकारियों की बैठक में निपटाया जाएगा। इस बीच रेलवे का निर्माण कार्य जारी रहेगा। भूमि सीमांकन से पूर्व निर्माण में बाधक बनने वाले मकान और झालों को हटाने में प्रशासन रेलवे की मदद करेगा। उधर, भूमि सीमांकन के लिए रेलवे और राजस्व के ज्वाइंट सर्वे का लोगों ने विरोध किया। इस दौरान सर्वे टीम और लोगों में जमकर तीखी नोकझोंक भी हुई। 

रेलवे और राजस्व भूमि के सीमांकन को एसडीएम नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में सोमवार को शुरू हुए सर्वे कार्य का लोगों ने विरोध किया। भाजपा नेता सुभाष बगौली, दीपक पाठक के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और अतिक्रमण के दायरे में आ रहे लोगों ने सर्वे का जबरदस्त विरोध किया। उन्होंने रेलवे की भूमि पर बसे परिवारों को हटानेे से पहले उनके विस्थापन की मांग उठाई।
विज्ञापन


जनविरोध के बाद सर्वे कार्य रोक रेलवे और राजस्व विभाग ने नक्शों का मिलान किया और तय किया है कि रेलवे और राजस्व के नक्शों में आ रहे फर्क के बारे में उच्च अधिकारियों की बैठक में कोई रास्ता निकाला जाएगा। उप जिलाधिकारी दुर्गापाल ने बताया कि रेलवे के पास मौजूद 1909 के नक्शे में रेलवे पटरी से पश्चिमि छोर पर 168 मीटर भूमि रेलवे की दर्ज है। जबकि राजस्व के पास 1921 और 1960 के दो नक्शे हैं, जिसके मुताबिक पटरी से पिश्चिमि छोर पर 148 मीटर भूमि रेलवे की निकल रही है। उन्होंने बताया कि नक्शों में आ रहे अंतर पर रेलवे और प्रशासन के उच्च अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रेलवे के सीनियर इंजीनियर निर्माण पीलीभीत महाराज सिंह, योगेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी, तहसीलदार, पालिका के ईओ शेखर चंद्र जोशी, पटवारी आदि मौजूद थे। सीओ आरएस रौतेला और कोतवाल वीसी शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रहा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed