{"_id":"57fe69c94f1c1b8e1528effa","slug":"the-students-extracted-attractive-floats","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्रों ने निकाली आकर्षक झांकियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने निकाली आकर्षक झांकियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने निकाली आकर्षक झांकियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट में लड़ीधूरा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक झांकियां निकाली। वहीं पिथौरागढ से आई पर्वतीय सांस्कृतिक साहित्य कला समिति और भीम राम एंड पार्टी, नवोदय पर्वतीय कला केन्द्र के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और हिलजात्रा में लखिया भूत की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
बुधवार को रामलीला मंच बाराकोट में जिला पंचायत सदस्य भवानी टम्टा की अध्यक्षता और जगदीश अधिकारी और रमेश जोशी के संचालन में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा, लता वर्मा आदि ने महोत्सव का उद्घाटन किया। इससे पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्यामंदिर बाराकोट, एलीट चिल्ड्रन एकेडमी, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बापरू, जीजीआईसी काकड़, कामज्यूला, पम्दा स्कूलों के छात्रों ने नगर के मध्य से होकर रामलीला मंच तक आकर्षक झांकियां निकालकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, स्कूल चलो, पर्यावरण संरक्षण, कुमाऊं की संस्कृति धूम्रपान निषेध का संदेश दे रहे थे।
विज्ञापन
महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने कहा कि लड़ीधुरा महोत्सव के चलते बाराकोट क्षेत्र को नई पहचान मिली है। इस मौके पर प्रकाश कृष्ण शास्त्री, बाबा आदित्य दास, भूपेश देव, भावना कांडपाल, जरनल सिंह, लोकमनी पंत, मोहित पाठक, शांति वर्मा, प्रदीप रावत, गोविंद वर्मा, राम प्रसाद कालाकोटी, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजन समिति के सचिव राजेश अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र अधिकारी, सह सचिव नवीन चंद्र, सांस्कृतिक संयोजक लोकमान सिंह अधिकारी, मुख्य संयोजक प्रकाश अधिकारी, कृष्ण सिंह अधिकारी, नीरज अधिकारी, जगदीश जोशी, दुर्गेश जोशी, मुकेश वर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जीजीआईसी काकड़ को मिला पहला स्थान
लोहाघाट (चंपावत)। उद्घाटन अवसर पर निकली झांकियों में सीनियर वर्ग में जीजीआईसी काकड़ ने प्रथम तथा कामाज्यूला हाइस्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जूनियर वर्ग में एलिट चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम, यूनिवर्सल हाईस्कूल बापरू द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट तृतीय स्थान पर रहा।