फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The stepfather killed the innocent by kicking him on the chest

सौतेले बाप ने ही की दो साल के मासूम सोनू की हत्या, भेजा जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The stepfather killed the innocent by kicking him on the chest
टनकपुर (चंपावत)। शहर के वार्ड चार निवासी दो साल के मासूम सोनू की मौत दवा के रिएक्शन से नहीं बल्कि सौतेले बाप के उसके सीने पर लात मारने से हुई थी। आरोपी ने बेटे की हत्या के बाद पत्नी को भी जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने की हिदायत दी थी। सोमवार को पुलिस ने मासूम की मां से पूछताछ के बाद हत्या के रहस्य का पर्दाफाश कर दिया । पुलिस ने आरोपी सौतेले बाप को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को शहर के वार्ड संख्या 4 निवासी नरेश कुमार के दो वर्षीय बेटे सोनू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन सोनू को अचेत अवस्था मेें संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्साधिकारी डॉ. निहाल अख्तर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मासूम के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इस बीच किसी ने पुलिस को सोनू के सौतेले बाप नरेश के ही मासूम की हत्या करने सूचना दे दी। पुलिस ने मां से पूछताछ की तो उसने पति के ही मासूम की हत्या करने का राज खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने सोनू के शव को कब्जे ले लिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया जांच पड़ताल में सौतेले बाप नरेश कुुमार के ही मासूम की हत्या करने की बात सामने आई है। बेटे की हत्या के बाद आरोपी नरेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे बनबसा सैनिक छावनी की आफिसर्स कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को आईपीसी की धारा 302 और 506 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

24 घंटे तक तड़पता रहा मासूम सोनू
टनकपुर (चंपावत)। आरोपी बाप नरेश ने किसी और वजह से नहीं बल्कि मासूम के रोने की वजह से सौतेले मासूम बेटे की हत्या की। आरोपी के गुस्से में सीने पर लात मारने के बाद सोनू 24 घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन पत्नी के कहने के बाद भी नरेश उसे उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के रेलवे कॉलोनी वार्ड संख्या चार निवासी शबाना ने अपने पहले पति राजू मियां से संबंध विच्छेद कर एक पुत्र और एक पुत्री के साथ पीलीभीत जिले के देवरिया निवासी नरेश पुत्र हीरा लाल के साथ विवाह किया था। बताया गया कि नरेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था, लेकिन पत्नी के साथ आए दोनों सौतेले बच्चे से उसे कोई लगाव नहीं था। वह शबाना के पहले पति से जन्मे दोनों बच्चों से नफरत करता था। शनिवार को आरोपी सो रहा था कि इस बीच उसका दो साल सौतेला बेटा सोनू रोने लगा। इससे पहले की शबाना सोनू को चुप कराती नरेश ने नींद से उठकर सोनू के सीने पर लात मार दी।

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पत्नी शबाना घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की गुहार लगाती रही, लेकिन नरेश को मासूम की हालत पर जरा भी दया नहीं आई। सोनू तड़पता रहा, लेकिन उसे उपचार के लिए ले जाने के बजाय अपनी पत्नी को अपनी जुबां बंद रखने की हिदायत देकर जान से मारने की धमकी देता रहा। 24 घंटे तक तड़पने के बाद जब मासूम की सांसें थम गईं तो आरोपी उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। वह मासूम को पेट दर्द की दवा खिलाने की बात कह डॉक्टर और पुलिस को गुमराह करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed