फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The smell of Holland's Lilium is blooming in Raikot, it is being sold in crores in Delhi

Champawat News: राईकोट में हॉलैंड के लिलियम की खिल रही महक, दिल्ली में बिक रही करोड़ों में

Wed, 11 Jun 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 11 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The smell of Holland's Lilium is blooming in Raikot, it is being sold in crores in Delhi
चंपावत के राईकोट महर में लिलियम के खेत। स्रोत : सूचना
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के राईकोट महर में कंचना जोशी और यूपी के आशुतोष कुमार सिंह मिलकर लिलियम फूलों की खेती कर करोड़ों कमा रहे हैं। चार साल पहले उन्होंने इसकी शुरुआत लाखों से की थी। हॉलैंड से बीज मंगाकर वह लिलियम की खेत कर रहे हैं और इन फूलों को दिल्ली में बेच रहे हैं।
विज्ञापन


राईकोट निवासी कंचना जोशी और आशुतोष ने वर्ष 2022 पढ़ाई कर एक कंपनी में नौकरी की। कुछ अलग करने की चाह ने उन्हें नौकरी छोड़ने का मन बनाया और राईकोट महर में 15 साल की लीज पर 100 नाली भूमि लिलियम की खेती के लिए ली। आशुतोष ने बताया कि इलेक्ट्रो मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने 13 साल कंपनी में काम किया और फिर लिलियम की खेती का कारोबार शुरू किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपने बुआ के लड़के के वहां आना जाना रहता था। फिर कंचना के साथ मिलकर उन्होंने उद्यान विभाग की मदद से धारित्री एग्रो प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की। शुरुआत में स्थानीय स्तर पर बीज लिए फिर सीधे हॉलैंड से बीज मंगाना शुरू किया। करीब 15000 लिलियम बंचेस का वार्षिक उत्पादन कर सालाना एक करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रहे हैं। वर्तमान में फार्म में ढाई लाख के करीब लिलियम के बल्ब लगाए हैं। इसके अलावा मल्टी-लेयर क्रॉपिंग को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेब की खेती भी कर रहे हैं। अपने फार्म में वह करीब 15 स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article