फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The service will be the salvation of men

महापुरुषों की सेवा से होगी मोक्ष की प्राप्ति

Sat, 25 Apr 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Sat, 25 Apr 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
The service will be the salvation of men

श्रीराम धाम छतार में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन जारी है। शनिवार की सुबह ब्राह्मणों ने मंडप पूजन करने के साथ ही रुद्राष्ठाध्यायी पाठ किया। व्यास संत सीतारमण दास ने श्रद्धालुओं को भागवत पुराण के चतुर्थ अध्याय की कथा सुनाई। प्रवचन करते हुए उन्होंने कहा कि महापुरुषों की सेवा करना तथा उनके बताए मार्ग पर चलने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मौके पर पिथौरागढ़ मुक्तेश्वर धाम से आए महंत योगेश जी महाराज ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान जीवन बिष्ट, कैलाश उप्रेती, लोकमणी पंत, ललित मोहन बोहरा, रमेश उप्रेती, नवीन पंत, कमलाकांत जोशी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री राम संस्कृत विद्यालय रानीखेत के बच्चों ने तारादत्त भट्ट के नेतृत्व में भोजन व्यवस्था का जिम्मा संभाला।

विज्ञापन


कंस ने देवकी वसुदेव को कारागार में डाला
लोहाघाट (चंपावत)। खरही गांव में चल रही श्रीकृष्ण लीला में अपने वायदे के अनुसार वसुदेव देवकी के जन्मे पहले पुत्र को कंस के पास ले गए। जैसे ही कंस नवजात को मारने लगा, राजमंत्री ने उसे रोकते हुए कहा कि आकाशवाणी में आठवें बच्चे से आपको खतरा बताया है, पहले उसने बच्चे को छोड़ दिया। बाद में नारद कंस को यह समझाते हैं कि देवकी का कोई भी पुत्र आठवां हो सकता है। तब कंस ने बच्चे का वध कर देवकी वसुदेव को फिर से कारागार में डालकर उग्रसेन को बंदी बनाया तथा स्वयं राजा बन गया। यहां कंस का नवीन कोटिया, उग्रसेन का दुर्गा नाथ, देवकी का महेंद्र सिंह, नारद का नवीन बोहरा, वसुदेव का देवकी नंदन, मंत्री का दीपक शर्मा ने शानदार अभिनय किया। आयोजन समिति की ओर से मुख्य संयोजक प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष तुलसी प्रसाद शर्मा ने सभी का स्वागत किया। इस आयोजन में दिवान सिंह, रमेश शर्मा, अशोक भट्ट, श्याम सिंह, उमापति, देव सिंह, केएन शर्मा आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed