फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The roadways bus broke down a short distance away from the station

Champawat News: स्टेशन से निकलने के कुछ दूरी पर ही खराब हो गई रोडवेज बस

Thu, 24 Apr 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 24 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The roadways bus broke down a short distance away from the station
लोहाघाट के अक्कलधारा के पास एनएच में खराब रोडवेज बस, परेशान यात्री। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज की बसों का बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोहाघाट से पोंटासाहिब के लिए रवाना हुई बस रोडवेज स्टेशन से कुछ दूर जाकर खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने रोडवेज की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जल्द डिपो में नई बसें तैनात करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोहाघाट से पोंटासाहिब के लिए जा रही रोडवेज बस (यूके 07 पीए 4218) रोडवेज स्टेशन से करीब डेढ़ किमी आगे अक्कलधारा के पास जाकर खराब हो गई। बस खराब होने से उसमें सवार करीब 20 से अधिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि एक ओर सरकार विकास के नाम पर जहां अपनी पीठ थपथपा रही है। दूसरी ओर यात्री मानक पूरा कर चुकीं रोडवेज की खटारा बसों में सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

पुरानी बसें रास्ते में ही खराब होकर खड़ी हो रही हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इधर रोडवेज के एसएसआई अब्दुल अलीम खान ने बताया कि पोंटासाहिब के लिए रवाना की गई बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। यात्रियों को डिपो की दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed