फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The road to divert culvert construction

पुलिया निर्माण के लिए सड़क डाइवर्ट

Mon, 14 Dec 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Mon, 14 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
The road to divert culvert construction

 एनएचआई का सड़क चौड़ीकरण कार्य तेजी पकड़ता जा रहा है। पुलिया के निर्माण के लिए  छावनी क्षेत्र में सड़क दो स्थानों पर डाइवर्ट की गई है। पुलिया निर्माण के बाद मुख्य सड़क से ही आवागमन सुचारु किया जाएगा। सितारगंज से टनकपुर तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। मार्ग का निर्माण सितंबर 2017 में पूरा किया जाना है।

विज्ञापन

 मार्ग के दोनो ओर नालियों (ड्रेनेज) के निर्माण के साथ ही पुलिया का निर्माण भी शुरू हो गया है। एनएचआई के परियोजना निदेशक एसके वर्मा ने बताया कि सितारगंज से टनकपुर तक 52 किमी. लंबे मार्ग पर सड़क, पुल, पुलिया और नालियों का निर्माण किया जाना है जिसके लिए कई स्थानों पर सड़क को डाइवर्ट किया जाएगा। बता दें कि एनएचई के इस मार्ग का सामरिक दृष्टि से खास महत्व है।
विज्ञापन

सेना को चीन की सीमा तक पहुंचाने में मददगार इस मार्ग को शीघ्र पूरा किया जाना है। फिलहाल यह मार्ग टू लेन का बन रहा है। उधर सड़क के चौड़ीकरण को लेकर वृक्षों का कटान भी शुरू हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed