फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The rain grew troublesome

पूर्णागिरि मार्ग एक घंटा बाधित

Mon, 20 Jun 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 20 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
The rain grew troublesome
बारिश से बढ़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से फिर किरोड़ा नाला उफान पर आया। जिससे मां पूर्णागिरि धाम मार्ग में करीब एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही। वहीं बाटनागाड़ में भी मलबा आने से पूर्णागिरि दर्शन को आ रहे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री जोखिम उठाकर मलबे से आवाजाही करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह हुई जबरदस्त बारिश से किरोड़ा नाला उफान पर आ गया। नाले के उफान से पूर्णागिरि मार्ग में थ्वालखेड़ा रपटे पर पैदल यात्री और वाहन फंसे रहे। करीब एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा। नाले के उफान पर आने से पूर्णागिरि मार्ग के गांवों का सड़क संपर्क भी एक घंटे तक कटा रहा। बारिश से पूर्णागिरि मार्ग में ही बाटनागाड़ रौखड़ में लगातार मलबा आ रहा है।
विज्ञापन


मलबे से टैक्सी वाहन तो मलबेे से आते-जाते रहे, लेकिन पैदल यात्रियों के लिए मलबा खतरा बना रहा। बावजूद इसके पैदल यात्री जान जोखिम में डाल कर मलबे से पैदल आवाजाही करते रहे। पूर्णागिरि का सरकारी मेला समाप्त होने के बाद भी बारिश के बीच दूरदराज से तीर्थयात्रियों की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed