फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The promise of 23 hour power supply at subsidized rates

सस्ती दर पर 23 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा

Tue, 07 Feb 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमोड़ी (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, अमोड़ी (चंपावत)। Updated Tue, 07 Feb 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
The promise of 23 hour power supply at subsidized rates
चंपावत विधानसभा के अमोड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला
चंपावत विधानसभा क्षेत्र के अमोड़ी में चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वादा किया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो सस्ती दर पर 23 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पूर्व में की गई बातों को ही दोहराया।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल के पक्ष में माहौल बनाने को मंगलवार को मुख्यमंत्री ने अमोड़ी के वेट्टा तोक में जनसभा की। भीड़ देख गदगद हुए मुख्यमंत्री बोले, उन्होंने अपने ढाई साल के कार्यकाल में 18 हजार युवाओें को सरकारी नौकरी दी।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य की जनता ने यहां से पांचों सांसद भाजपा के जिताए, लेकिन बदले में यहां की जनता को कुछ नहीं मिला। राज्य में कांग्रेस सरकार होने से केंद्र सरकार ने यहां के विकास से दूरी बनाए रखी। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर नागरिक के खाते में 15 लाख डालने का वादा किया था, लेकिन आज जनता ठगा सा महसूस कर रही है। आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी सरकार गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिस तरह भगवान गणेश की गर्दन शिव ने जोड़ी और उसी तरह मेरी गर्दन हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट ने जोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पलायन रोकेगी और हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने जनता से सस्ती दर पर 23 घंटे बिजली आपूर्ति मुहैया कराने का वादा भी किया। विधायक खर्कवाल ने जनता से विकास का पहिया आगे बढ़ाने का वादा किया। संचालन हरीश भट्ट एवं सूरज प्रहरी ने किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष विजय वर्मा, पूरन कठायत, मोहन जोशी, हरीश बोहरा, पानदेव भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed