{"_id":"687bd99be17d1fcf8a0105fa","slug":"the-people-of-bhingrada-are-troubled-by-the-network-problem-every-day-champawat-news-c-229-1-cpt1001-126771-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आए दिन नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं भिंगराड़ा के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आए दिन नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं भिंगराड़ा के लोग
Sat, 19 Jul 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब के भिंगराड़ा क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी खराब है। क्षेत्र में बीएसएनएल नेटवर्क काम नहीं करते हैं। इससे क्षेत्र में सीएससी सेंटर में लोगों के कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर, प्राइमरी स्कूल हैं। सीएससी में नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने से आए दिन ऑनलाइन काम प्रभावित होते हैं। लोगों को फोन पर बात करने के लिए ऊंचे पहाड़ी वाले स्थानों पर जाना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत व्यापारियों, बैंक कर्मियों, अधिकारियों को होती है। क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी ठीक करने की मांग की है। कहा कि नेटवर्क की समस्या ठीक न होने पर आंदोलन किया जाएगा। । संवाद
विज्ञापन