फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The passenger was robbed by the poachers on the roadways bus

रोडवेज बस में यात्री को जहरखुरानों ने लूटा

Mon, 29 Oct 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 29 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
The passenger was robbed by the poachers on the roadways bus
अस्पताल में भर्ती जहर खुरानी का शिकार बने युवक के पास बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 जहरखुरानी गिरोह ने रोडवेज बस में सफर के दौरान कठौती ककनई (चंपावत) निवासी हयात सिंह (32) पुत्र दीवान सिंह को नशीला पदार्थ खिलाकर करीब सात हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। हयात सिंह रविवार को लुधियाना से टनकपुर डिपो की बस (यूके 07 एम/1156) में टनकपुर के लिए सवार हुआ।
विज्ञापन


रास्ते पर नगीना के पास कोतवाली नामक स्थान पर खाना खाने को बस रोकी गई तो हयात ने भी अपने साथ सीट पर बैठे एक यात्री के साथ ढाबे पर भोजन किया। इसके बाद उसे बेहोशी छाने लगी। बस के परिचालक नदीम ने बताया कि हयात सिंह के साथ बैठा यात्री धामपुर में बस से उतर गया था।
विज्ञापन


हयात ने परिचालक को नशे में झूमते हुए अपना पता बताया तो परिचालक उसे टनकपुर ले आया और संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराने के साथ ही किसी तरह पीड़ित के परिजनों को घटना की सूचना दी। इस पर हयात का चचेरा भाई पुष्कर पाल सिंह, चाचा भगवान सिंह, साली बसंती समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। होश आने पर हयात ने बताया कि वह लुधियाना में नौकरी करता है और दीपावली के लिए छुट्टी लेकर घर आ रहा था। उसने नकदी और मोबाइल फोन लूटने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed