{"_id":"64665de60fa394af6a0e5266","slug":"the-narrators-lover-had-strangled-babita-to-death-champawat-news-c-8-1-143811-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कथावाचक प्रेमी ने ही गला घोंटकर मार डाला था बबीता को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कथावाचक प्रेमी ने ही गला घोंटकर मार डाला था बबीता को
Thu, 18 May 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
बबीता (फाइल फोटो)।
चंपावत। जिला मुख्यालय के चौकी गांव की बबीता हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बबीता का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसका ही प्रेमी कथावाचक गौरव पांडेय निकला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार को हत्याकांड का खुलासा करते एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि चौकी गांव की युवती बबीता (22) पुत्री सुरेश राम का पैंती सल्ला निवासी कथावाचक गौरव पांडेय (30) से आठ-नौ महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गौरव ने पांच माह पूर्व किसी अन्य लड़की से शादी कर ली थी। इसके बाद से ही बबीता और गौरव के बीच अनबन शुरू हो गई थी। बबीता की ओर से गौरव पर शादी का दबाव बनाया जाने लगा। बबीता की ओर से बार-बार गौरव को फोन किए जाने से उसका वैवाहिक जीवन प्रभावित होने लग गया था।
बीते मंगलवार को बबीता दोपहर में घर से बाजार जाने की बात कहकर गौरव के घर चली गई थी जहां दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। एसपी ने बताया मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे गौरव पांडेय ने बबीता को फोन कर एकांत में बुलाया और उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा और बबीता का मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी ने 24 घंटे में घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने मृतका के पिता सुरेश राम की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 और एससीएसटी अधिनियम की धारा 3(2) के तहत केस दर्ज कर गौरव पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फोटो 18 सीपीटी 10 पी।
इनसेट
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
चंपावत। हत्यारोपी गौरव पांडेय को दबोचने वाली पुलिस टीम में सीओ बिपिन चंद्र पंत, प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय, उप निरीक्षक पिंकी धामी व ललित पांडेय, एएसआई दिनेश चंद्र उपाध्याय, कांस्टेबल महिमन कुमार, मनोज वेरी, जीवन सौन, दुर्गा नाथ, अशोक वर्मा, विनोद जोशी, महेश मेहता, जीवन कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
इनसेट
शातिर ने बहाने से बुलाया और हत्या कर दी
सतीश जोशी ''सत्तू'' चंपावत। जिला मुख्यालय के चौकी गांव की बबीता को शादी के लिए अपने शादीशुदा प्रेमी पर दबाव बनाना भारी पड़ गया। इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। शातिर प्रेमी ने धोखे से उसे एकांत में बुलाकर उसी के दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। अक्सर धार्मिक अनुष्ठानों में कथावाचन के दौरान लोगों को हिंसा और व्याभिचार नहीं करने का प्रवचन देने वाले कथावाचक गौरव पांडेय के इस कृत्य से लोग हैरत में है और उन्हें सहसा घटना पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गौरव पांडेय का पांच माह पूर्व विवाह हुआ था और वर्तमान में उसकी पत्नी गर्भवती है। बीते कुछ दिनों से बबीता की ओर से गौरव पर शादी करने का दबाव बनाए जाने से वह बसी बसाई गृहस्थी के बिखरने के अंदेशे में अपना आपा खो बैठा था। हत्याकांड के एक दिन पूर्व गौरव पांडेय ने बबीता के घर में जाकर उसके परिजनों को बबीता को समझाने और उसका पीछा नहीं करने के लिए धमकाया भी था लेकिन जब इस पर भी बात नहीं बनी तो उसने धोखे से बबीता को एकांत में बुलाकर हत्याकांड को अंजाम दे दिया। बबीता को अंधे प्यार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
फोटो 18 सीपीटी 13 पी, 14 पी।
बाक्स
हत्या करने के बाद आराम से घर चला गया कथावाचक
चंपावत। बबीता की गला घोंट कर हत्या करने के बाद आरोपी कथावाचक गौरव पांडेय आराम से अपने घर चला गया। इस दौरान वह बबीता का मोबाइल फोन और उस दुपट्टे को भी अपने साथ ले आया जिससे उसने बबीता का गला घोंटा था। घर पहुंचने पर आरोपी ने दुपट्टा अपने घर के पिछवाड़े में ही फेंक दिया और इत्मीनान से पत्थर की सहायता से बबीता के मोबाइल फोन को तोड़ दिया। संवाद