{"_id":"68bb1e41c4545cb1d006959d","slug":"the-meter-of-anger-of-roadways-workers-ran-for-salary-champawat-news-c-229-1-shld1019-128916-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वेतन के लिए दौड़ा रोडवेज कर्मियों के गुस्से का मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वेतन के लिए दौड़ा रोडवेज कर्मियों के गुस्से का मीटर
Fri, 05 Sep 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की लोहाघाट शाखा ने दो महीने से वेतन न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित कर्मचारियों ने बांह पर काला फीता बांधकर नारेबाजी की।
शुक्रवार को परिषद के लोहाघाट शाखा मंत्री कुशल वर्मा की अध्यक्षता और प्रांतीय संयुक्त मंत्री सूरजभान सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को जुलाई व अगस्त का वेतन नहीं मिला है। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डिपो में नियमित, संविदा और विशेष श्रेणी के करीब 200 कर्मचारी तैनात हैं। वेतन न मिलने से बच्चों की फीस, दूध, मकान का किराया, राशन, बैंक किस्त आदि देने में दिक्कत आ रही है।
कुछ कर्मचारियों ने बताया कि अब दुकानदार भी सामान उधार देने में आनाकानी करने लगे हैं। ऐसे में वे लोग परिवार कैसे पालें। उन्होंने जल्द वेतन का भुगतान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में प्रांतीय संयुक्त मंत्री कैलाश मुरारी, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, नरेश करायत, दीवान सिंह, गोपाल महर, चंद्रशेखर जोशी, प्रकाश जोशी, भूपेश जोशी, जीवन भट्ट, सतीश जोशी आदि शामिल रहे।