फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The headmaster got justice after four years of retirement

Champawat News: सेवानिवृत्ति के चार साल बाद मिला प्रधानाध्यापक को न्याय

Mon, 13 Nov 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 13 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The headmaster got justice after four years of retirement
चंपावत। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेत से सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक कीर्तिबल्लभ भट्ट को सेवानिवृत्ति के चार साल बाद न्याय मिला है। विभागीय अधिकारियों के उत्पीड़न का शिकार बने प्रधानाध्यापक के पक्ष में उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए उनके सभी अवशेष देयकों का तीन माह के भीतर भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्हें विभाग की ओर से वर्ष 2008 में प्राथमिक विद्यालय रौलमेल से झूठे आरोप में निलंबित कर दो वर्ष बाद खुद बहाल कर दिया गया। फिर पांच वर्ष बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटी और बाद में प्राथमिक विद्यालय खेत में नियुक्ति की गई। वहां वे 31 मार्च 2019 में वह सेवानिवृत्त हो गए। विभाग की ओर से उनका 30 माह का वेतन और पेंशन रोक दी गई थी।
विज्ञापन

इस पर प्रधानाध्यापक ने उच्च न्यायालय की शरण में गए। न्यायालय की ओर से मामले की सुनवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को उत्पीड़न का शिकार मानते हुए जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक को प्रधानाध्यापक के सभी अवशेष देयकों का तीन माह के भीतर भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि तीन माह के भीतर भुगतान नहीं होने की दशा में नौ प्रतिशत ब्याज का अतिरिक्त भुगतान अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed