{"_id":"67f6ada61e544def8c0e32ff","slug":"the-forests-of-pati-area-have-been-burning-for-five-days-champawat-news-c-229-1-shld1026-122405-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पांच दिन से धधक रहे पाटी क्षेत्र के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पांच दिन से धधक रहे पाटी क्षेत्र के जंगल
Wed, 09 Apr 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
पाटी विकासखंड में ग्राम पंचायत मूलाकोट के जलते जंगल। संवाद
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक में पांच दिन से लगातार ग्राम पंचायत मूलाकोट के माज्याप, कांडे, पटनगांव, भुइयां, गोगना, पुनौली आदि गांव के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। आग लगने से लाखों की वन संपदा जल कर नष्ट हो गई है। वनाग्नि से पशु-पक्षियों के जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है।
जंगलों में लग रही आग से जंगली जानवर जान बचाकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण चंचल अधिकारी, महेंद्र अधिकारी और संजय अधिकारी ने बताया कि मूलाकोट क्षेत्र के जंगलों में पांच दिन से जंगल धधक रहे हैं। उनकी सूचना वन विभाग की टीम क्षेत्र के लोगों के साथ आग पर काबू पाने में जुटी है। भीषण आग और धुएं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा हैं। उन्होंने बताया कि आग ने जंगलों के बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया है।
जंगलों में लगी आग से उठ रहा धुआं बुधवार को मूलाकोट, सांगो, पटनगांव, दियारी, चौड़ासौन आदि गांवों में फैल गया। लोगों ने बताया कि आग अब आबादी वाले क्षेत्रों के करीब पहुंचने लगी है। धुएं से ह्रदय रोगियों, बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं बच्चों की आंखों में जलन शुरू हो गई है। इधर रेंज कैलाश गुणवंत ने बताया कि वन विभाग की टीम को आग बुझाने के लिए भेज दिया गया है।