{"_id":"648deb152cb96febee09ec36","slug":"the-forest-of-pati-area-blazed-damage-to-two-hectares-of-forest-wealth-champawat-news-c-229-1-shld1009-92-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाटी क्षेत्र के जंगल धधके, दो हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाटी क्षेत्र के जंगल धधके, दो हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान
Sat, 17 Jun 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
पाटी के जौलामेला क्षेत्र के जंगल में लगी भीषण आग। संवाद
पाटी (चंपावत)। पाटी क्षेत्र के जंगल धधक रहे हैं। चीड़ बहुल इन जंगलों में तेजी से आग लगने से इन्हें बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ताजे मामले में दो हेक्टेयर से अधिक जंगल आग में प्रभावित हुए हैं।
पाटी क्षेत्र के कई जंगल आग की चपेट में है। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह को पाटी के जौलामेल, तोलीधार, किमाड़ीधार, कूंण, चखड़िया के जंगल धू-धूकर जले। वन बीट अधिकारी हरीश तिवारी ने बताया कि वन विभाग ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर तक आग पर काबू पाया। आग से दो हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। जंगलों में आग लगने से पूरे क्षेत्र में दिनभर धुंध रही। सड़क किनारे लगी आग के धुएं से आम लोगों के अलावा वाहन चालकों को भी दिक्कत हुई।
कोट
पाटी क्षेत्र के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए विभागीय टीम लगी हुई है। नुकसान को कम से कम करने का प्रयास किया जा रहा है। आग कैसे लगी और किसने लगाई इसका पता लगाया जा रहा है। शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आरसी कांडपाल, डीएफओ, चंपावत।