{"_id":"66a919ecd45b567927036fa4","slug":"the-first-third-country-tourist-came-to-india-from-nepal-after-four-years-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-103948-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: थर्डकंट्री की पहली पर्यटक चार साल बाद नेपाल से आई भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: थर्डकंट्री की पहली पर्यटक चार साल बाद नेपाल से आई भारत
Tue, 30 Jul 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बीते सोमवार को नेपाल से थर्ड कंट्री के पर्यटकों का भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी गई है। हालांकि सोमवार को एक भी विदेशी पर्यटक नेपाल से भारत नहीं आया। मंगलवार को एक बुल्गारिया वासी महिला ने नेपाल से भारत में प्रवेश किया। वहीं सरकार की ओर से बनबसा के रास्ते नेपाल जाने वालों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।
कोविड काल 2020 के बाद से थर्डकंट्री (भारत नेपाल छोड़) के विदेशी पर्यटकों का नेपाल से बनबसा के रास्ते भारत आने पर भारत सरकार ने रोक लगा रखी थी। वहीं कोविड काल की समाप्ति पर अक्तूबर 2021 के बाद विदेशी नागरिकों का बनबसा के रास्ते नेपाल जाना चल रहा था।
इस पर बीते वर्ष 2023 में बनबसा के रास्ते 1131 विदेशी नागरिकों ने नेपाल का रुख किया था। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी (सीपीओ) विक्रम सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 के बाद से बीते दिवस सोमवार तक नेपाल से एक भी थर्डकंट्री का पर्यटक बनबसा के रास्ते भारत नहीं आया। संवाद
विज्ञापन
कोविड से पहले साल में 4500 विदेशी पर्यटक करते थे आवाजाही
कोविड काल से पूर्व सालभर में बनबसा के रास्ते करीब 4500 विदेशी पर्यटक भारत-नेपाल के बीच आवागमन करते थे। भारत-नेपाल के बीच विदेशी पर्यटकों की आवाजाही को उत्तराखंड में केवल बनबसा में ही एकमात्र इमिग्रेशन चेकपोस्ट है। भारत सरकार के इस विभाग को यहां उत्तराखंड पुलिस विभाग संचालित कर रहा है। संवाद