{"_id":"66819dc7fd57829b5c0eff65","slug":"the-education-department-is-gearing-up-to-increase-the-number-of-children-in-schools-champawat-news-c-229-1-cpt1001-109757-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने कसी कमर
Sun, 30 Jun 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। शिक्षा विभाग ने ब्लॉक स्तर पर कक्षा एक, छह, नौवीं और 11वीं कक्षाओं में रिक्त छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों तक बच्चों को पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। विभाग की ओर से बच्चों के घर-घर जाकर अभिभावकों को विश्वास में लेते हुए सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सरकारी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश, गणवेश सहित पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाता है। इसके अलावा भी कई प्रकार की छात्रवृति से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। इसके बावजूद सरकारी विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ नहीं रही है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से ब्लाॅक स्तर पर विद्यालयों में रिक्त कक्षाओं का विवरण भेजते हुए उन विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर निर्देशित किया गया है। अध्यापकों को बच्चों के घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रवेश के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।
सीईओ चंपावत, मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले के विद्यालयों में कक्षा एक, छह नौवीं और 11वीं की कक्षाओं में छात्र संख्या बढ़ाने प्रयास जारी हैं। ब्लॉक स्तर पर इसके लिए अभिभावकों और बच्चों के साथ बातचीत की जा रही है। शिक्षकों को घर-घर जाकर बच्चों को विद्यालयों तक पहुंचाए जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। सरकारी विद्यालयों में रिक्त संख्या के आधार पर वर्ष भर प्रवेश होते हैं।