फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The driver who went to worship died due to drowning in Saryu river

Champawat News: पूजा में गए वाहन चालक की सरयू नदी में डूबने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The driver who went to worship died due to drowning in Saryu river
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के घाट क्षेत्र में पूजा में गए सिंगदा निवासी वाहन चालक की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम सिंगदा निवादी शेर सिंह सामंत (40) पुत्र लक्ष्मण सिंह क्षेत्र के वाहन चालकों की ओर से सरयू नदी किनारे की जा रही पूजापाठ में शामिल हुआ था। खाना खाने के बाद चालक शेर सिंह बर्तन धोने के लिए सरयू नदी के किनारे गया तो अचानक पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया जब 20 मिनट तक चालक वापस नहीं आया तब उसकी खोज की गई। शेर सिंह के डूबने का अंदेशा होने पर कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला तथा लोहाघाट चिकित्सालय लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक शेर सिंह का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की विवेचना एसआई मनोज कुमार सिंह कर रहे हैं। चालक की मौत से गांव में शोक की लहर है मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed