{"_id":"66ad214735f866da550d86b9","slug":"the-dilapidated-building-of-rapravi-bakora-became-the-cause-of-the-accident-champawat-news-c-229-1-cpt1002-110967-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हादसे का सबब बना राप्रावि बकोड़ा का जीर्णशीर्ण भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हादसे का सबब बना राप्रावि बकोड़ा का जीर्णशीर्ण भवन
Fri, 02 Aug 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में प्राथमिक शिक्षा के विद्यालय राम भरोसे चल रहे हैं। लाख कोशिशों के बाद भी इन विद्यालयों की हालत खराब है। इसके चलते ऐसे विद्यालयों में पाल्यों को भेजने में अभिभावक कन्नी काटने लगे हैं। सीमांत मंच तामली का प्राथमिक विद्यालय बकोड़ा भी जीर्णशीर्ण हालत में है। साल दर साल स्कूली बच्चों की संख्या घटती जा रही है। शिक्षा विभाग अब ऐसे विद्यालयों को सुधारेगा।
बदहाल मंच तामली के राप्रावि बकोड़ा के पुनर्निर्माण के लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस विद्यालय में वर्ष 2023-24 में 14 और 2022-23 में 15 बच्चे अध्ययनरत थे। विद्यालय भवन के क्षतिग्रस्त होने से हर साल बच्चों की संख्या घटती रही है। इधर, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन और छात्र संख्या को लेकर विभाग चिंतित है। राप्रावि बकोड़ा के लिए शासन को 32 लाख का प्रस्ताव शासन को बनाकर भेजा गया है।