{"_id":"58a098754f1c1b1235d841a4","slug":"the-death-in-suspicious-circumstances-of-lohaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लोहाघाट के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लोहाघाट के व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट के एक व्यक्ति की यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह शहर के चौराहे में सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
कोतवाल वीसी शर्मा के मुताबिक शनिवार शाम करीब छह बजे शहर के राजाराम चौराहे पर एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।
मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर से परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह पुलहिंडोला लोहाघाट का रहने वाला गणेश सिंह (55) पुत्र जयभान सिंह है। गणेश सिंह की मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
बहरहाल मृतक के बैग में बोतल में भरी शराब मिलने से आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। परिजनों से हुई बात का हवाला देते हुए कोतवाल ने बताया कि गणेश गंगानगर (राजस्थान) में रह रहे अपने भाई एवं बेटे से मिलने घर से निकला था।