फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The country is proud of ISRO's achievements: Prof. Mandoria

Champawat News: इसरो की उपलब्धियों से देश गौरवांन्वितः प्रो. मंडोरिया

Sat, 24 Aug 2024 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 24 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
The country is proud of ISRO's achievements: Prof. Mandoria
टनकपुर इंजीनियरिंग कालेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विचार रखते विद्यार्थी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हरद्वारी लाल मंडोरिया ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत की अंतरिक्ष के क्षेत्र में सफलताओं का उल्लेख किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो। मंडोरिया ने कहा कि इसरो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की उपलब्धियां न केवल भारत के लिए गर्व का विषय हैं, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए एक मिसाल हैं। इसरो ने देश को गौरवांन्वित किया है। इस अवसर पर छात्रों को इसरो से संबंधित एक जागरूकता वीडियो भी दिखाया गया। छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान की जटिलताओं और भारत के योगदान के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

नेशनल स्पेस डे पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में टीम अल्फा ने जीत हासिल की। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का विषय टचिंग लाइव्स वाइल टचिंग द मून था। इसमें छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से अंतरिक्ष के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर छात्र अक्षत, अखंड, भावना, साक्षी, सोनाक्षी, तेजस्व, नितीश भट्ट, अमरेश, अभय कुमार सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संचालन छात्र उत्तम तिवारी और रुद्रांश जोशी ने किया। कार्यक्रम में संकाय समन्वयक, नेहा बिष्ट, अंजना, देवांश, वंश, अंकित उप्रेती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पाटी (चंपावत)। जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरासी में प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को बिरासी में प्रधानाध्यापिका सुशीला जोशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। विज्ञान अध्यापक रवीश चंद्र पचौली ने प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी गई। विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रदीप, प्रियंका, करन प्रथम, नैतिक सिमरन, ललिता द्वितीय और मीनाक्षी, प्रियांशु, नेहा तृतीय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में नैतिक माहरा प्रथम, भावना मेहता द्वितीय, दियांशी तृतीय रही। कविता पाठ में तनुजा गहतोड़ी प्रथम, नविका द्वितीय, तनुजा पचौली तृतीय रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed