{"_id":"584193d14f1c1b9345de8536","slug":"the-commotion-rto-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 02 Dec 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
आरटीओ कर्मचारियों ने की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में यहां भी परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने आंदोलन की राह पकड़ी है। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका दो टूक कहना है कि सरकार व्यवस्थाएं निजी हाथों में सौंप सरकारी विभागों के अस्तित्व को मिटाने का काम कर रही है, जिसका हर मोर्चे पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था पूर्ववत बहाल होने तक वे संघर्ष जारी रखेंगे। इधर कर्मचारियों की हड़ताल से परिवहन विभाग के कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। न तो वाहनों के टैक्स जमा हो पा रहे हैं और न ही वाहनों की फिटनेस, नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है, जिसके चलते वाहन कारोबार से जुड़े लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना-प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, रमेश कुमार सुनेजा, पूरन चंद्र पांडेय, जगदीश चंद्र भट्ट, नवीन चंद्र भट्ट, हेम चंद आदि थे।
विज्ञापन