फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The committee issued a notification, the election process will begin on 6

समिति ने जारी की अधिसूचना, 6 से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया 

Tue, 04 Oct 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Tue, 04 Oct 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन

उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम की मंदिर समिति का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। समिति ने नई कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि घोषित करते हुए 23 अक्तूबर को मतदान कराने का फैसला लिया है। समिति ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


2011 में मां पूर्णागिरि धाम की व्यवस्थाओं पर फारेस्ट लैंड के मामले पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुजारियों ने मंदिर समिति गठित कर प्रशासन के सहयोग से व्यवस्थाएं निर्धारित की है। समिति का पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा हो गया है। नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन


मौजूदा अध्यक्ष किशन तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति ने नई कार्यकारिणी के चुनाव का फैसला लिया है। जारी की गई चुनाव की अधिसूचना के मुताबिक 6 और 7 अक्तूूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 9 अक्तूूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 10 को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अक्तूबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से 4 बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतों की गणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव में समिति में पंजीकृत धाम के 300 पुजारी हिस्सा लेंगे। इधर चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ संभावित प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed