फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The chirping of the endangered River Lapwing bird was found in Tanakpur.

Champawat News: टनकपुर में संकटग्रस्त रिवर लैपविंग पक्षी की चहचहाहट मिली

Wed, 21 Jan 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The chirping of the endangered River Lapwing bird was found in Tanakpur.
जलीय पक्षी रिवर लैपविंग। स्रोत: वैज्ञानिक
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी के किनारे सर्दी के मौसम में दूर-दूर से प्रवासी पक्षी खासी संख्या में विचरण कर रहे हैं। इनमें पक्षी वैज्ञानिक निकट संकटग्रस्त रिवर लैपविंग यानि नदी टिटहरी जलीय पक्षी की चहचहाहट मिलने से उत्साहित हैं। टीम को टनकपुर के शारदा बैराज क्षेत्र में आठ रिवर लैपविंग मिले। जबकि टनकपुर और बनबसा में साइबेरियन पक्षी रूडी शेल्डक ब्राह्मणी बत्तख सर्वाधिक 88 के साथ 17 प्रजातियों के 243 जलीय पक्षी विचरण करते मिले।
विज्ञापन

एशियन वाटर बर्ड काउंट सर्वे 2026 के तहत वन विभाग और विशेषज्ञ टीम ने शारदा नदी के किनारे शारदा बैराज टनकपुर और बनबसा में जलीय पक्षियों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। राज्य आर्द्र भूमि प्राधिकरण देहरादून की पक्षी वैज्ञानिक आंचल सकलानी ने बताया कि 18 जनवरी को सर्वे कर पूरा होने पर डाटा एशियन वाटर बर्ड सर्वे एप में डाउनलोड कर दिया है। सर्वे में निकट संकटग्रस्त की श्रेणी में शामिल रिवर लैपविंग मिली है। इन पक्षियों की आबादी वैश्विक स्तर पर निरंतर कम हो रही है। एक अनुमान के अनुसार यह 10 से 30 हजार के बीच हैं। यह नदियों के किनारे रहना पसंद करती है। अब मानव बस्तियों के बढ़ने से इनके आवास नष्ट हो रहे हैं। इनका प्रजनन काल फरवरी से जून के बीच होता है। नदियों से अवैध रेत खनन इनके प्रजनन स्थलों रेतीले किनारे को नष्ट कर देता है।
विज्ञापन

---
रिवर लैपविंग इको इंडिकेडर
रिवर लैपविंग एक इको इंडिकेटर प्रजाति है। इसका मिलना स्वस्थ नदी पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत है। यदि यह किसी नदी के किनारे से गायब हो रही है तो यह उस पारिस्थतिकी तंत्र में असंतुलन का संकेत है। इनका मिलना अर्थात जलीय पक्षियों के लिए क्षेत्र उपयुक्त है। यह भारतीय उप महाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया की नदियों के किनारे पाई जाती है। वैज्ञानिक आंचल ने बताया कि सर्वे में टनकपुर बैराज में रूडी शेल्डक तो बनबसा बैराज में सर्वाधिक लिटिल इरिगेट 36 मिलीं। दुर्लभ प्रवासी पक्षी पलाश गल, बुली स्टॉर्करेड नेप्ड आइबिस और शिव हंस समेत अनेक प्रजाति के पक्षी भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed