फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The biggest consignment of smack till date caught in Champawat district

Champawat News: चंपावत जिले में स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी

Fri, 28 Jun 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 28 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
The biggest consignment of smack till date caught in Champawat district
चंपावत। पुलिस को ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चंपावत जिले में अब तक स्मैक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। 840 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 85 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति ने बताया कि बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण और एसओजी प्रभारी मनीष खत्री के नेतृत्व में स्ट्रांग फार्म के पास एनएच पर चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल संख्या यूपी 27 आर 7034 और एक बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल में चार अभियुक्तों को 840 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इसमें मुकेश गोस्वामी (30) निवासी ग्राम भोजपुर, थाना कटरा, जिला शाहजहांपुर के कब्जे से 201 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके अलावा शिव ओम (20) निवासी ग्राम शाहपुर खिताऊवा, निकट हनुमानमंदिर, थाना कटरा, जिला शाहजहांपुर के कब्जे से 245 ग्राम रंजीत (30) निवासी ग्राम भोजपुर, निकट हनुमान मंदिर, थाना कटरा, जिला शाहजहांपुर के कब्जे से 209 ग्राम और अनिल कुमार (36) निवासी शाहपुर खिताऊवा, निकट हनुमान मंदिर, थाना कटरा जिला शाहजहांपुर के कब्जे से 185 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, सोनू सिंह, जितेंद्र सिंह, मतलूब खान, गणेश सिंह, नवल किशोर, सूरज कुमार, गिरीश भट्ट, जगवीर सिंह और जगदीश कन्याल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 28 सीपीटी 06 पी।
-----------
मैदान से पहाड़ पहुंच रही है स्मैक
चंपावत। बीते तीन चार वर्षो में चंपावत जिला स्मैक तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। जिले के मैदानी और पर्वतीय भूभाग में बंटे होने और अधिकतर सीमा नेपाल से सटी होने से चंपावत स्मैक तस्करों का पसंदीदा स्थल बन रहा है। मैदानी क्षेत्र से पहाड़ तक स्मैक पहुंचा रहे हैं। जल्द पैसा कमाकर धनवान बनने के लालच में बड़ी संख्या में युवा तस्करों के लिए कैरियर का काम कर शार्टकट रास्ता अपना रहे हैं।
चंपावत पुलिस की ओर से शुक्रवार को पहली दफा पकड़ी गई स्मैक की खेप के साथ हिरासत में लिए गए चार आरोपियों में से तीन की उम्र 30 साल से कम है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह स्मैक शाहजहांपुर में तैयार कर पीलीभीत, चंपावत, लोहाघाट तथा अन्य पर्वतीय जगहों के साथ ही टनकपुर और बनबसा के रास्ते नेपाल में ऊंचे दामों में बेचते हैं।
----------
अब तक बरामद की जा चुकी है 1.20 करोड़ की स्मैक
चंपावत। जिले में इस वर्ष जनवरी माह से अब तक 1.20 करोड़ की लागत की स्मैक बरामद की जा चुकी है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि स्मैक बरामदगी के 38 मामलों में 53 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा चरस बरामदगी के 51 मामलों में 2.13 करोड़ रुपये लागत की चरस बरामद की जा चुकी है। संवाद

---------
मुखबिर की मदद से पकड़े जा रहे हैं आरोपी
चंपावत। पुलिस की ओर से स्मैक और चरस सहित अन्य नशीले पदार्थो की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुखबिर तैयार किए हैं। इनसे मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सीमा क्षेत्र में एसएसबी और अन्य जिलों के साथ संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed