फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The auction process of sick ambulances of Health Department slips a step further

एक कदम आगे खिसकी स्वास्थ्य विभाग के बीमार एंबुलेंसों की नीलामी प्रक्रिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The auction process of sick ambulances of Health Department slips a step further
चंपावत में नीलामी के इंतजार में खड़े सचल चिकित्सा वाहन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सचल अस्पताल वाहन, एंबुलेंसों सहित स्वास्थ्य विभाग के आठ वाहनों की नीलामी प्रक्रिया एक कदम आगे बढ़ गई है। इन वाहनों का तकनीकी परीक्षण पूरा करा लिया गया है। अब वाहनों के मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सम विकास योजना से चलित शल्य चिकित्सालय एवं परीक्षण वाहन (मोबाइल वैन), दो एंबुलेंस सहित स्वास्थ्य विभाग के आठ वाहनों को नीलाम करने की प्रक्रिया पिछले साल सितंबर में शुरू की गई थी। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि नीलामी होने वाले वाहनों का परिवहन विभाग के फोरमैन की ओर से तकनीकी परीक्षण पूरा कर लिया गया है। अलबत्ता परिवहन विभाग की ओर से मूल्य निर्धारण किए जाने के बाद नीलामी की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि विभाग के इन तमाम वाहनों की अवधि पूरी होने के साथ खराब हालत के चलते इन वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। इसी वित्त वर्ष में नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

नीलाम होने वाली एंबुलेंस से नहीं हुआ मरीजों को खास लाभ
चंपावत। स्वास्थ्य विभाग की नीलाम होने वाली एंबुलेंस और अन्य वाहन इन दिनों जंक खा रहे हैं। जिले को 2006 में 31.50 लाख रुपये से राष्ट्रीय सम विकास योजना से मिले शल्य चिकित्सालय एवं परीक्षण वाहन में एक्सरे, पैथोलॉजी जांच सहित तमाम सुविधाएं थीं। जिससे दस साल तक कुल 720 शिविर लगाए जाने थे, लेकिन मात्र 39 शिविर लग सके। दिसंबर 2010 से ये सेवा पूरी तरह बंद हो गई। इसी तरह जैन वीडियो ऑन व्हीकल सेवा भी अप्रैल 2016 से बंद है। आरोग्य सेवा और दो अन्य वाहन भी मरीजों के लिए खास मुफीद नहीं बन सके। चालक और वाहनों के रखरखाव के खर्च की व्यवस्था न होने के अलावा डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी से ये एंबुलेंस मरीजों के दर्द को दूर नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed