{"_id":"67eec3e393bcdb41b30c4e01","slug":"the-administration-team-removed-encroachment-from-government-land-champawat-news-c-229-1-shld1019-122168-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: प्रशासन की टीम ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: प्रशासन की टीम ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया
Thu, 03 Apr 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट डाकबंगले के पास प्रशासन ने ध्वस्त किया सरकारी भूमि में हुआ अतिक्रमण। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के डाक बंगला रोड पर सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण पर प्रशासन का हथौड़ा चला। प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए भवनों को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही लोगों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम नितेश डांगर के दिश-निर्देशन में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। एसडीएम ने बताया कि डाक बंगला रोड पर देवदार बनी में कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत मिली थी। इसका संज्ञान लेते हुए तहसीलदार जगदीश नेगी, बाराकोट के तहसीलदार हरीश नाथ के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस, फायर और नगर पालिका की टीम ने देवदार के पेड़ों के बीच किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया।
एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार, कौशल पुनेठा, गोविंद बल्लभ, दीपक बोहरा, रवि महर, अमित शर्मा मौजूद रहे।