फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tehsil Day party dominated electricity Water Issues

पाटी तहसील दिवस में छाए रहे बिजली पानी के मुद्दे 

Tue, 04 Oct 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)। Updated Tue, 04 Oct 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day party dominated electricity Water Issues
पाटी तहसील दिवस में छाए रहे बिजली पानी के मुद्दे  - फोटो : अमर उजाला

 मुख्य तहसील दिवस में सड़क निर्माण, विद्युतीकरण, पेयजल, आवास, शौचालय सहित तमाम मुद्दे छाए रहे। ब्लाक के सुदूरवर्ती ग्रामसभाओं से पहुंचे प्रधानों ने अपनी-अपनी समस्याएं एडीएम जेएस राठौर को बताई। तहसील दिवस में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 19 समस्याएं दर्ज की गई। मौके पर कई अधिकारी नदारद रहे, इस कारण से कई समस्याओं के विषय में स्पष्ट जानकारी लोगों को नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन


मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जिले के तमाम अधिकारियों के सामने लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। जिसमें इजट्टाडुगरा के प्रधान ने कई तोकों में विद्युतीकरण करने, ज्येष्ठ प्रमुख सीएस मेहता ने राशनकार्ड के आनलाइन न होने तथा कार्ड में दर्ज यूनिट के मुताबिक राशन न मिलने से हो रही परेशानियों को रखा साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से गलत राशनकार्ड जारी किए हैं इससे जरूरतमंद लोग वंचित रह गये है।
विज्ञापन


बस्वाड़ी की नरूली देवी को चार महीने से रिक्त राशन कार्ड दिए जाने पर एडीएम ने नाराजगी जताई। नरूली देवी ने कहा कि उन्हें बीपीएल कार्ड के बदले रिक्त राशन कार्ड दिया गया। रमक के प्रधान बसंत जोशी ने गांव के कई तोकों में विद्युतीकरण न होने और पेयजल लाइन के न बनने की समस्या को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गंगा देवी ने मकान के क्षतिग्रस्त होने, रौलमेल के अर्जुन सिंह ने मैरोली रोड कटान के दौरान भूमि का मुआवजा 19 साल से न मिलने, घनश्याम तिवारी ने विद्युत बिल के खपत से ज्यादा आने, सांगो के रमेश सिंह ने पनिया रीठाखाल रोड के बनने से आठ माह से टूटी पेयजल लाईन को जोड़ने की समस्या को प्रमुखता से रखा। एडीएम ने तहसील दिवस पर पूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीएमजीएसवाई और स्वजल के कर्मचारियों के नदारद रहने पर नाराजगी जताते हुए पाटी की एसडीएम निर्मला बिष्ट को स्पष्टीकरण लेने को कहा।


इस मौके पर एसडीएम निर्मला बिष्ट, डीडीओ विवेक उपाध्याय, खेल अधिकारी आरएस धामी, एसडीओ एचएस सौन, महाप्रबंधक उद्योग जीवी जोशी, एसडीओ वन महिपाल सिरोही, तहसीलदार बीएस महारा आदि उपस्थित रहे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed