फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Technical knowledge will be school Tlladesh: Hemesh

तकनीकी ज्ञान की पाठशाला बनेगा तल्लादेश : हेमेश

Sat, 26 Sep 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 26 Sep 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन

विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि मंच में खुले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ने तल्लादेश क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान की नींव रखी है। शनिवार को मंच में आईटीआई भवन के शिलान्यास और कक्षाओं के शुभारंभ मौके पर उन्होंने कहा कि इस औद्योगिक संस्थान को सभी जरूरी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। शैक्षिक प्रगति से तल्लादेश क्षेत्र विकास की मुख्य धारा में आएगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि मौजूदा दौर में भी आईटीआई रोजगारपरक संस्था है। मंच की प्रधान पूजा महरा और तामली के पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी ने क्षेत्र में आईटीआई खुलने को मील का पत्थर बताया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी शिल्पी पंत, आईटीआई टनकपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, चंपावत के प्रभारी वीके राजदौर, सामाजिक कार्यकर्ता शेर सिंह महर, महासिंह, दान सिंह, धारू देवी, हेत राम आदि थे।
विज्ञापन


भवन बनने तक कक्षाएं मंच जीआईसी के कमरों में संचालित होगा। इलेक्ट्रानिक्स और कंप्यूटर ऑफ प्रोग्रामिंग एप्लीकेशन (कोपा) दो ट्रेड संचालित होंगे। आईटीआई को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए एक अनुदेशक की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.95 करोड़ का बनेगा आईटीआई भवन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन के लिए जमीन को फाइनल कर लिया गया है। साथ ही भवन के लिए 195.47 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। इस रकम की पहली किश्त रिलीज भी कर दी गई है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

27 आवेदन पत्र बिके
आईटीआई के उद्घाटन के साथ ही पहले दिन शनिवार को 27 आवेदन पत्र बिक गए। आवेदन पत्र 10 अक्तूबर तक बिकेंगे। काउंसलिंग 11 अक्तूबर से शुरू होगी। दोनों ट्रेडों में अधिकतम 40-40 सीटें हैं।


दो और आईटीआई खोलने की उठी मांग
जिले में कुछ अन्य जगहों से भी आईटीआई खोलने की मांग की गई है। बेलखेत के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह बोहरा और जिला पंचायत की पूर्व सदस्य देवकी देवी ने तल्लापाल क्षेत्र में सूखीढांग से अमोड़ी के बीच आईटीआई खोलने की मांग की है। वहीं अर्द्ध विधिक स्वैच्छिक स्वयंसेवी (पीएलवी) प्रकाश जोशी शूल ने क्वैराला घाटी में आईटीआई खोलने की मांग करते हुए सीएम को ज्ञापन भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed