{"_id":"5c82a2f8bdec2213e43a3e98","slug":"team-has-done-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रबर निर्माण के लिए निरीक्षण किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रबर निर्माण के लिए निरीक्षण किया
Fri, 08 Mar 2019 10:44 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड में बंद पड़ी नालियों और स्कबरों को खुलवाते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में बंद पड़ी नालियों और स्क्रबरों को खोलने की मांग को लेकर टैक्सी चालकों का आंदोलन रंग लाने लगा है। शुक्रवार को नगर पंचायत, लोनिवि और एनएच खंड के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करने के बाद यहां जल्द स्क्रबर निर्माण की बात कही।
विज्ञापन
गुमदेश टैक्सी यूनियन ने गंदगी के चलते टैक्सी संचालकों और यात्रियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए जल्द स्क्रबर नहीं बनाने पर एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, एनएच खंड के ईई एलडी मथैला और लोनिवि के अभियंता रमेश जोशी ने संयुक्त रूप से टैक्सी स्टैंड का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान जेसीबी और नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों के सहयोग से अस्थायी रूप से नाले को खोलकर पानी की निकासी करवाई। अभियंताओं ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के पास स्क्रबर का निर्माण किया जाएगा और पानी की निकासी के लिए पाइप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
चेयरमैन ने बताया कि शहर में पानी की निकासी के लिए स्टेशन बाजार से लेकर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक पांच स्थानों पर स्क्रबर बनाए जाएंगे। इसके लिए एनएच और लोनिवि के अभियंताओं से वार्ता कर ली गई है। ब्यूरो