{"_id":"6b0c6c1de9a0a3248407ceab","slug":"selling-products-is-not-becoming-any-easier-champawat-news-c-229-1-shld1026-147373-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उत्पाद बेचना आसान नहीं हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उत्पाद बेचना आसान नहीं हो रहा
Sun, 29 Nov 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। नगर के रोडवेज स्टेशन में सिटी सेंटर निर्माण के चलते किसान हाट का आयोजन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में काश्तकारों के लिए अपने उत्पाद बेचना आसान नहीं हो रहा है। प्रत्येक रविवार को लगने वाली किसान हाट में काश्तकार अपने ताजे उत्पाद बेचते थे। नगर के साथ ही बसों से आने वाले यात्री भी उनके उत्पादों का उचित मूल्य देते थे। एक निश्चित स्थान पर वह अपने सभी उत्पाद बेचकर अपनी आजीविका चलाते थे। किसान हाट नहीं लगने के कारण उन्हें औने-पौने दामों में अपने उत्पाद बेचने पड़ रहे हैं। कई को नुकसान भी उठाना पड़ा है। जबकि पहले किसान हाट में काश्तकारों की अच्छी आय होती थी।
-- --
किसान हाट में ताजे उत्पाद आसानी से बिक जाते थे। मटर का सीजन है। ऐसे में मटर बेचना आसान नहीं है। बाजार तक उत्पाद रोज पहुंचाना आसान नहीं हो रहा है। ऐसे में मेहनत का दाम भी मिलना मुश्किल हो रहा है।
अमित खर्कवाल, काश्तकार, च्यूरा खर्क
-- --
किसी अन्य स्थान का चयन कर किसान हाट का आयोजन किया जाना चाहिए। दर्जनों किसान अपने उत्पाद लेकर किसान हाट में आते थे। शहद, आलू, प्याज, लहसुन, राम करेला समेत कई प्रकार के उत्पाद बेचते थे, लेकिन अब सिर्फ नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
दीवान सिंह, काश्तकार, चौकी