फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teachers gasped after seeing a leopard on the road, ran to save their lives.

Champawat News: रास्ते में तेंदुआ देखकर शिक्षकों ने सांसें फूलीं, भागकर बचाई जान

Thu, 12 Feb 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 12 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Teachers gasped after seeing a leopard on the road, ran to save their lives.
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ रही है। मिरतोली और ओखलंज में स्कूल जा रहे शिक्षकों का रास्ते में तेंदुए से सामना हो गया। शिक्षकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ओखलंज की प्रधान कविता कालाकोटी, पूर्व प्रधान राकेश बोहरा, प्रेम राम, पुष्कर राम आदि के साथ शिक्षकों ने बताया कि मिरतोली और ओखलंज में तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जाते समय रास्ते में तेंदुआ मिल गया। तेंदुआ रुक कर उनकी तरफ देखने लगा। डर के मारे कांप रहे शिक्षकों ने तेंदुए को मारने के लिए पत्थर उठा लिए लेकिन वह उसकी तरफ फेंकने की हिम्मत नहीं कर पाए और तुरंत ही बिना रुके स्कूल की तरफ बदहवास होकर दौड़ते चले गए। स्कूल में पहुंचकर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों ने शासन-प्रशासन से संज्ञान लेने की अपील की ताकि दोबारा यह घटना न हो पाए। प्रधान कविता ने स्कूल का समय बदलने का सुझाव दिया है। रेंजर आरके जोशी ने बताया कि ओखलंज में पिंजरा लगाया गया है। लोगों को जागरूक करने के साथ सतर्क भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों के सामने कुत्ता उठा ले गया तेंदुए
बीते मंगलवार की शाम को करीब सात बजे रोडवेज वर्कशाप से तेंदुए लोगों के सामने कुत्ते को उठा ले गया, इससे क्षेत्र में डर का माहौल है। इधर, ग्राम सभा पाटन पाटनी के ठुलखोली, छमनियां, सुंई पऊ, गलचौड़ा आदि स्थानों में दिन दहाड़े तेंदुआ दिख रहा है। ऐसे में लोगों के लिए अकेले सड़क पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। इधर, चामी में भी भगवती मंदिर के पास सुबह 8:30 बजे लोगों ने तेंदुआ देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed