फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teachers demonstrated to demand restoration of old pension

Champawat News: शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Sun, 22 Sep 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 22 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated to demand restoration of old pension
लोहाघाट में एनपीएस और यूपीएस का विरोध कर  पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ​शिक
पाटी (चंपावत)। पाटी में ब्लॉक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार की ओर से दी जानी वाली एनपीएस और यूपीएस का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वह आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान 26 सितंबर को जिला मुख्यालय में पेंशन आक्रोश मार्च को लेकर चर्चा की गई। प्रदर्शन में दीप चंद जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, सतीश चंद्र जोशी, खुशाल चंद्र, गिरीश चंद्र, प्रकाश चंद्र, कमल जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

२6 सितंबर को कलेक्ट्रेट में गरजेंगे शिक्षक-कर्मचारी

लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक कर्मचारियों की बैठक में एनपीएस और यूपीएस का जोरदार विरोध किया गया। बैठक में 26 सितंबर को होने वाली आक्रोश रैली को लेकर रणनीति बनाई गई। रविवार को बीआरसी लोहाघाट में एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि 26 सितंबर को ढाई बजे से रोडवेज स्टेशन चंपावत से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकालकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। संचालन मंत्री प्रकाश तड़ागी ने किया। बैठक में गोविंद बोहरा, जगदीश अधिकारी, वीरेंद्र मेहता, नरेश जोशी, कैलाश फत्र्याल, संजय कुमार, कीर्ति भट्ट, सतीश गहतोड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed