फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teacher working on invalid certificate dismissed

Champawat News: अमान्य प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त

Wed, 07 Feb 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 07 Feb 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Teacher working on invalid certificate dismissed
चंपावत। पाटी विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैरोली की सहायक अध्यापिका अपात्र होने के बाद भी बच्चों को पढ़ा रही थीं। एक साल बाद विभाग को अध्यापिका की अपात्रता का पता चला। मामला पकड़ में आने के बाद विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

जैरोली प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका किरन लता चौहान की तैनाती एक साल पहले हुई थी। वह बच्चों को नियमित रूप से पढ़ा रही थी लेकिन अध्यापिका का पात्रता प्रमाणपत्र अमान्य था। अध्यापिका ने वर्ष 2011 के पात्रता प्रमाणपत्र के आधार पर 2020 में आवेदन किया था जबकि उनके पात्रता प्रमाणपत्र की वैधता 15 सितंबर 2018 को समाप्त हो गई थी। विभाग ने दिसंबर 2020 में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी।
विज्ञापन

किरन ने भी आवेदन किया था। विभाग ने तब भी प्रमाणपत्रों की जांच की और उसे वर्ष 2022 में नियुक्ति दे दी। अध्यापिका को वेतन और अन्य भत्ते नियमित रूप से मिलते रहे। अप्रैल 2023 में निदेशक प्राथमिक शिक्षा को इस संबंध में एक शिकायती पत्र मिला। तब जाकर अध्यापिका की नियुक्ति को लेकर उचित कार्रवाई के निर्देश विभाग को दिए गए। इसके बाद शिक्षा विभाग ने अध्यापिका को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। निश्चित अवधि तक कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने के बाद शिक्षिका को बर्खास्तगी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन किए जाने का शासनादेश 28 जून 2021 को जारी किया गया था। प्रथमदृष्टया अभ्यर्थी किरन लता चौहान की गलती सामने आई है। यदि महिला पात्र नहीं थी तो आवेदन नहीं करना चाहिए था। वर्ष 2022 में शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नवंबर 2023 तक उनकी तरफ से कोई भी साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराने पर अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। - मेहरबान सिंह, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed