{"_id":"26e2956e44e717f173fd4d3dc0134a19","slug":"teach-one-two-cooking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाने वाला एक, खाना बनाने वाले दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाने वाला एक, खाना बनाने वाले दो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के नाम पर नए प्रयोग,घोषणाएं की जा रही हैं, पर गांवों में हकीकत कुछ और है। तल्ली खटोली जूनियर हाईस्कूल इसका एक नमूना है। इस स्कूल में पढ़ाने वाले गुरुजी तो अकेले हैं लेकिन भोजनमाता दो।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से करीब 49 किलोमीटर दूर तल्ली खटोली जूनियर हाईस्कूल में 77 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। वह एकमात्र अध्यापक के सहारे हैं।
शिक्षक आईएल वर्मा काफी समय से अकेले किसी तरह स्कूल चला रहे हैं। छठी से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को एक साथ पढ़ने की मजबूरी है। इसका असर पढ़ाई की गुणवत्ता पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
अलबत्ता स्कूल में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था पुख्ता है। छात्रों के लिए भोजनमाताएं दो हैं। वहीं कई स्कूल ऐसे भी हैं,जहां इससे कम छात्र संख्या पर अधिक अध्यापकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन